हिंदी कविता - रामराज
है देश में अब रामराज,
फिर हाहाकार क्यों है।
हो रहा चारों ओर विकास,
फिर सब ज्यों का त्यों क्यों है।
सफाई अभियान चल रहा जोरों पर,
जगह-जगह फिर कचरे का घर क्यों है।
आसमान छू रहे तेल के दाम,
फिर किसान का माल सस्ता क्यों है।
हर माल बिकेगा जीएसटी पर,
तेल में फिर फेल जीएसटी क्यों है।
बड़के उद्योगपति तो बढ़ रहे,
फिर छुटकों का धंधा गोल क्यों है।
मिट गया अगर सब भ्रष्टाचार,
ये राफेल का फिर खेल क्यों है।
नित नए हो रहे सृजित रोज़गार,
फिर देश का युवा बेरोज़गार क्यों है।
भूपेंद्र पथरिया

If you love inspirational poetry, this Life Shayari in Hindi collection is perfect for you. Every line reflects emotions, motivation, and valuable life lessons beautifully. Check Life Shayari in Hindi and discover more at The Indian Shayaris.
ReplyDeleteThis Life Shayari in Hindi page offers emotional and motivational lines that describe life struggles, happiness, and experiences in beautiful words. Explore Life Shayari in Hindi and enjoy more poetry at The Indian Shayaris.
ReplyDelete